पांडवेश्वर :- अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पांडवेश्वर क्षेत्र की सुरक्षा टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। एक सुनियोजित और समन्वित कार्रवाई के तहत, पांडवेश्वर एरिया सुरक्षा टीम ने ईस्टर कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की सुरक्षा टीम और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला परिवहन पर लगाम लगाना था।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अवैध रूप से निकाले गए कोयले से लदे एक ई-रिक्शा और दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया। बरामद किए गए कोयले और वाहनों को उचित जब्ती सूची तैयार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पांडवेश्वर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह ठोस कार्रवाई विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय और अवैध खनन को रोकने के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस अब इस मामले के पीछे शामिल गिरोह की तलाश कर रही है।

0 Comments