आसनसोल :- पश्चिम बर्दवान DM कार्यालय में गुरुवार को स्कूली बसों और पूल कारों के माध्यम से बच्चों के परिवहन को सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला शासक ने की, जिसमें डीसीपी (ट्रैफिक), अतिरिक्त जिला शासक (सामान्य एवं विकास) और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से सभी स्कूलों को आगामी 31 मार्च तक 'स्कूल रोड सेफ्टी कमेटी' का गठन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। यह समिति परिवहन विभाग की एडवाइजरी को प्रभावी ढंग से लागू करने का काम करेगी। खास बात यह है कि इस कमेटी में केवल स्कूल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि अभिभावकों, छात्रों और ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधियों को भी शामिल करना अनिवार्य होगा। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई ताकि स्कूली बच्चों का सफर पूरी तरह सुरक्षित सुनिश्चित किया जा सके।

0 Comments