Abhishek Banerjee के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रतीक-उर रहमान TMC में शामिल


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। पिछले लोकसभा चुनाव में डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ माकपा (CPIM) के उम्मीदवार रहे प्रतीक-उर रहमान ने टीएमसी का दामन थाम लिया। शनिवार शाम आमतला में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर आयोजित एक अनूठे कार्यक्रम में उन्होंने टीएमसी का झंडा थामा। दिलचस्प बात यह रही कि यह योगदान सड़क पर खड़े होकर हुआ, जिसे लेकर अभिषेक ने तंज कसते हुए कहा कि प्रतीक-उर ने रास्ता दिखाया है कि माकपा को अब सड़क पर उतरना चाहिए।"

अभिषेक बनर्जी ने स्पष्ट किया कि प्रतीक-उर ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मांगा है, बल्कि वे संगठन के लिए काम करना चाहते हैं। दूसरी ओर, जैसे ही उनके टीएमसी में शामिल होने की खबर आई, माकपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया। इससे पहले प्रतीक-उर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन विमान बसु जैसे वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी। हालांकि, शनिवार के घटनाक्रम ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Post a Comment

0 Comments