आसनसोल :- आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत गोपालपुर इलाके में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास किया। भाजपा का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकी देकर कार्यक्रम स्थल से भगाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद मौके पर पहुँचे और विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करा ले या हिंसा का सहारा ले, भाजपा का 'डोर-टू-डोर' अभियान नहीं रुकेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भाजपा के कार्यक्रमों में इसी तरह बाधा डाली गई, तो पार्टी चक्का जाम और उग्र आंदोलन करेगी। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने उनके आरोपों को बेबुनियाद कर देते हुए कहा कि बीजेपी सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही हैं।


0 Comments