Asansol में पाइपगन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

आसनसोल :- आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरमिट 10 नंबर क्षेत्र से एक युवक को आग्नेयास्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश कुमार चौरसिया उर्फ राहुल के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल के पास से एक देशी पाइपगन और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी की हिरासत (रिमांड) की मांग की है ताकि उससे सघन पूछताछ की जा सके।


पुलिस अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि राहुल के पास अभी और भी हथियार छिपे हो सकते हैं। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस नेटवर्क में राहुल के साथ और कौन-कौन से स्थानीय या बाहरी लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से खुलासा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments