विधानसभा से पहले BJP को बड़ा झटका, MLA विष्णु प्रसाद शर्मा TMC में शामिल


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले दार्जिलिंग पहाड़ में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कर्सियांग से भाजपा के 'विद्रोही' विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने आखिरकार भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन लिया है। वे गुरुवार को कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए। मंत्री डॉ शशि पांजा व व्रात्य बसु की उपस्थिति में वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। विष्णु प्रसाद शर्मा लंबे समय से अलग 'उत्तर बंगाल' राज्य की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी (भाजपा) से नाराज चल रहे थे। उनका मानना है कि भाजपा ने अलग राज्य का आश्वासन तो दिया, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया। इसी असंतोष के कारण वे विधानसभा के भीतर और बाहर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके थे। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विष्णु प्रसाद के आने से तृणमूल कांग्रेस को पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments