रानीगंज में BJP MLA अग्निमित्रा पाल का जनसंपर्क अभियान, राज्य सरकार पर साधा निशाना

रानीगंज : आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को रानीगंज के नुतन एगारा में अपने “पाड़ाय पाड़ाय दिदिभाई” कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मीडिया से बातचीत में विधायक अग्निमित्रा पाल ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में पश्चिम बंगाल में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अभाव में राज्य के युवाओं को दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है, जबकि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर संतुष्ट रखने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले यह कार्यक्रम एक बूथ पर आयोजित किया जाता था, लेकिन अब लोगों के और करीब पहुंचने के लिए वे हर बूथ में घर-घर जाकर संपर्क कर रही हैं। उनका दावा है कि तृणमूल शासन में विपक्ष के लिए काम करना कठिन है, फिर भी भाजपा जनता के बीच लगातार सक्रिय है। अग्निमित्रा पाल ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य में बदलाव होगा और “डबल इंजन” की सरकार वास्तविक विकास सुनिश्चित करेगी।

Post a Comment

0 Comments