नदिया :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन (ISKCON) मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भक्तिवेदांत प्रभुपाद और उनके प्रेरणास्रोत भक्तिसिद्धांत प्रभुपाद के योगदान को नमन करते हुए कहा कि आज इस्कॉन का जो भव्य आंदोलन हम पूरी दुनिया में देख रहे हैं, वह इन महान विभूतियों के कर्मों और प्रेरणा का ही फल है। इस्कॉन आज विश्व के कोने-कोने में सनातन धर्म के संदेश का प्रचार-प्रसार कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गीता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस्कॉन ने हर किसी को गीता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है और इस आंदोलन को जीवंत रखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या मंत्री भारत आता है, तो प्रधानमंत्री उन्हें 'श्रीमद्भगवद्गीता' भेंट करते हैं, ताकि पूरी दुनिया हमारे आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित हो सके। इस दौरान उन्होंने मतुआ समुदाय के सामाजिक कल्याण कार्यों की भी सराहना की।


0 Comments