अखिल भारतीय तेली महासभा के संरक्षक राम सेवक साव ने यशोदा बेन मोदी से मुलाकात की


दुर्गापुर :- अखिल भारतीय तेली महासभा के पश्चिम बंगाल संरक्षक राम सेवक साव ने शनिवार को गुजरात के मेहसाणा स्थित ओझा गाँव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती यशोदा बेन मोदी से उनके आवास पर भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राम सेवक साव ने यशोदा बेन और उनके परिजनों के साथ काफी समय बिताया और उनके सरल जीवन को करीब से देखा। इस अवसर पर यशोदा बेन के भाई अशोक मोदी और भतीजे जसवंत भाई मोदी सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा, जिन्होंने पश्चिम बंगाल से अखिल भारतीय तेली महासभा के पश्चिम बंगाल संरक्षक राम सेवक साव के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। यशोदा बेन ने स्नेह स्वरूप राम सेवक साव को शॉल ओढ़ाकर अपना आशीर्वाद दिया और समाज की एकजुटता पर बल दिया। श्रीमती यशोदा बेन मोदी खुद भी अखिल भारतीय तेली महासभा की संरक्षक हैं। 

मुलाकात के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए अखिल भारतीय तेली महासभा के पश्चिम बंगाल संरक्षक राम सेवक साव ने कहा कि श्रीमती यशोदा बेन से मिलना मेरे लिए किसी आध्यात्मिक अनुभव से कम नहीं था। मैंने किताबों में 'सादा जीवन, उच्च विचार' के बारे में पढ़ा था, लेकिन आज उसे साक्षात देख लिया। एक छोटे से घर में रहने वाले इस परिवार में तनिक भी दिखावा या अहंकार नहीं है। लेकिन घर के भीतर वही पुरानी भारतीय सादगी और संस्कार देखने को मिले। उन्होंने बहुत गर्व के साथ कहा कि हम सभी को अपने तेली समाज पर गर्व करना चाहिए और अपनी पहचान को पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने रखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि उनके भतीजे जसवंत भाई और भाई अशोक मोदी ने जिस आत्मीयता से हमें अपने बीच बिठाया, उसने हमारा दिल जीत लिया। इस मुलाकात ने मुझे एक बहुत बड़ी सीख दी है कि समाज सेवा कभी भी पद या पैसे के लालच में नहीं की जाती। यदि हम निस्वार्थ भाव और सेवा की भावना से काम करेंगे, तभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की उन्नति संभव है। हम सभी को इस परिवार की सरलता और निष्ठा से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments