विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के जवानों का रूट मार्च


दुर्गापुर :- पश्चिम बर्दवान जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा तैयारियों का आगाज हो चुका है। चुनाव की तारीखों के औपचारिक ऐलान से पहले ही, चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को मैदान में उतार दिया है। रविवार को जिले के कांकसा ब्लॉक अंतर्गत नया कांचनपुर इलाके में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने अपना पहला रूट मार्च किया। इस दौरान जवानों ने स्थानीय मतदान केंद्रों (बूथों) का बारीकी से निरीक्षण किया और भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। कांकसा थाने की पुलिस के साथ मिलकर जवानों ने पूरे इलाके की गलियों में गश्त लगाई। रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के मन से भय को दूर करना और शांतिपूर्ण मतदान का संदेश देना था। जवानों ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments