दुर्गापुर के सेन मार्केट में कार में लगी भीषण आग


दुर्गापुर :- दुर्गापुर स्थित सेन मार्केट में शुक्रवार देर शाम के समय एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कोको-ओवन थाना क्षेत्र की है, जहां बाजार के बीचों-बीच खड़ी गाड़ी से आग की लपटें उठती देख स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

गाड़ी के मालिक ने बताया कि वह पेशे से आयुर्वेद व्यापारी हैं और उस कार में उनके व्यवसाय से जुड़े तमाम उपकरण और सामग्रियां रखी हुई थीं। वह हर दिन इसी जगह पर गाड़ी खड़ी कर आयुर्वेद का सामान बेचते हैं। आज का काम खत्म कर जब वह घर निकले, तभी उन्हें स्थानीय लोगों से फोन पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी धूं-धूं कर जल रही है। अपनी आंखों के सामने अपनी रोजी-रोटी के साधन को इस तरह जलते देख व्यापारी पूरी तरह स्तब्ध और सदमे में हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments