पांडेश्वर में पेयजल संकट से गुस्सायी महिलाओं ने ओवरहेड वॉटर रिजर्वायर गेट पर जड़ा ताला


पांडेश्वर :- क्षेत्र के छोरा अंचल अंतर्गत डायमंड मोड़ भुइयां पाड़ा की महिलाओं ने सोमवार को पेयजल की किल्लत के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पिछले करीब 8 महीने से पर्याप्त पानी न मिलने से नाराज महिलाओं ने पीएचई (PHE) के ओवरहेड वॉटर रिजर्वायर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि वे लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के दस्तक देने से पहले ही स्थिति भयावह हो गई है और घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें जरूरत भर पानी नहीं मिल पाता। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक जलापूर्ति नियमित नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments