पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी से मिले केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार

कोलकाता :- बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए केंद्र सरकार द्वारा 'पद्मश्री' सम्मान देने की घोषणा की गई है। इसी उपलक्ष्य में शनिवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार अभिनेता प्रोसेनजीत के बालीगंज स्थित आवास 'उत्सव' पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रमुख और अभिनेता रुद्रनील घोष भी मौजूद रहे। मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने प्रसनजीत को उत्तरीय पहनाकर और अयोध्या के रामलला की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया।


विधानसभा चुनाव के मुहाने पर इस मुलाकात को लेकर जब राजनीतिक कयास लगाए गए, तो सुकांत मजूमदार ने स्पष्ट किया कि इस भेंट का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रसनजीत दा ने बांग्ला सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और यह गर्व का क्षण है। वहीं, अपनी उपलब्धि पर अभिनेता ने कहा कि वह यह सम्मान अपनी मां और दर्शकों को समर्पित करते हैं, जिनके प्यार की वजह से उनका चार दशकों का सफर सफल रहा है।

Post a Comment

0 Comments