शिशु की मौत के बाद आसनसोल के निजी अस्पताल में हंगामा


आसनसोल :- आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शनिवार को एक शिशु की मौत के बाद हंगामा हुआ। मृत शिशु के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के गेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना से अस्पताल परिसर में काफी समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। परिजनों का दावा है कि उनकी बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी और उसे शुक्रवार को केवल सामान्य बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

परिजनों का आरोप है कि उचित देखभाल और इलाज के अभाव में शनिवार सुबह अचानक बच्ची की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल से संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है।

Post a Comment

0 Comments