रामकृष्ण परमहंस को 'स्वामी' कहने पर CM ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

कोलकाता :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें 'स्वामी' कहकर संबोधित करने को लेकर पश्चिम बंगाल में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के इस संबोधन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बंगाल की संस्कृति का अपमान बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए ममता बनर्जी ने लिखा, "मैं एक बार फिर स्तब्ध हूँ! श्री रामकृष्ण परमहंस को जन-जन 'ठाकुर' के रूप में पूजता है। उन्हें 'स्वामी' कहना बंगाल की संस्कृति और इतिहास के प्रति घोर अज्ञानता और उपेक्षा को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले संसद में ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को 'बंकिम दा' कहने पर भी प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा और केंद्र सरकार बार-बार बंगाल के मनीषियों के नाम गलत तरीके से लेकर राज्य की भावनाओं को ठेस पहुँचा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महापुरुषों के प्रति इस तरह की त्रुटियां स्वीकार्य नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments