दुर्गापुर :- दुर्गापुर में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 'Durgapur 5K Marathon' का भव्य आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ दुर्गापुर और जंक्शन मॉल की पहल पर आयोजित इस दौड़ में डी.एस.एम.एस. कॉलेज और दुर्गापुर मोहन बागान फैंस क्लब ने भी सक्रिय सहयोग दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, ADDA चेयरमैन कवि दत्त और अभिनेत्री ऋतुपर्णा बसाक समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से 'रन फॉर डायबिटीज' के साथ-साथ इस वर्ष 'रन फॉर एनवायरनमेंट' (पर्यावरण के लिए दौड़) का संकल्प भी जोड़ा गया है। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 1000 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः 15,000, 10,000 और 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा, 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।




0 Comments