Durgapur में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की धुनाई, नाबालिग के गर्भवती होने पर खुलासा


दुर्गापुर :- शहर के रांची कॉलोनी इलाके में एक युवक द्वारा नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक की करतूत उजागर होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद उत्तेजित भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया।


सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक ने इलाके की एक नाबालिग के साथ अवैध संबंध बनाए थे। हाल ही में जब नाबालिग के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इस खबर के फैलते ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। शुक्रवार को जैसे ही वह युवक इलाके में दिखाई दिया, स्थानीय निवासियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवक को इलाज के लिए ले गई है। पुलिस ने मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments