आसनसोल :- आसनसोलनगर निगम के कुल्टी बोरो 8, 9 और 10 के 28 वार्डों में विकास की नई राह खुल गई है। शनिवार को मेयर विधान उपाध्याय और निगम आयुक्त एस. अरुण प्रसाद ने 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' (₹8 करोड़) और 'पथश्री' (₹5 करोड़) योजनाओं के तहत कुल ₹13 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन किया। पूरे आसनसोल में ₹45 करोड़ की लागत से कुल 1500 विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार हमारा लक्ष्य हर मोहल्ले की समस्या का समाधान उनके दरवाजे पर करना है। ये परियोजनाएं आम जनता के जीवन को सुगम बनाएंगी और हम सुनिश्चित करेंगे कि हर वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचे। इन कार्यों से सड़कों की मरम्मत और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी।
पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की बात करें, तो विकास का यह पहिया काफी बड़ा है। निगम के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1500 छोटे-बड़े कार्यों के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से मोहल्लों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मेयर और आयुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इन कार्यों को समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।




0 Comments