Shalimar Railway Station पर बेपटरी हुई लोकल ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री


कोलकाता :- दक्षिण-पूर्व रेलवे के Shalimar स्टेशन पर प्रवेश करते समय एक खाली लोकल ट्रेन के बेपटरी होने से हड़कंप मच गया। यह दुर्घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुई। गनीमत यह रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिसके कारण एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। हालांकि, ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण प्लेटफॉर्म संख्या 3 को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) ओमप्रकाश चरण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चश्मदीदों के अनुसार, पटरी से उतरा हुआ डिब्बा प्लेटफॉर्म से रगड़ता हुआ आगे बढ़ा, जिससे प्लेटफॉर्म का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दृश्य को देख वहां खड़े यात्री दहशत में आ गए। वर्तमान में रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके पर तैनात है और डिब्बे को ट्रैक पर लाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन इस बात की गहन जांच कर रहा है कि तकनीकी खराबी या मानवीय चूक के कारण यह हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments