कुल्टी में TMC और CPIM छोड़ सैकड़ों समर्थक BJP में शामिल, शमीक भट्टाचार्य पकड़ाया झंडा


कुल्टी :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट के बीच पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में TMC नेता सुदीप चौधरी और माकपा के बुद्धदेव दत्त ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाया। BJP के प्रदेशाध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि युवा तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से परेशान होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी और वामपंथी दल तुष्टीकरण और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए राष्ट्रवाद की धारा से जुड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। 


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य का युवा वर्ग तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से ऊब चुका है, यही कारण है कि लोग अब बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है और राष्ट्रवादी ताकतें एकजुट हो रही हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

तृणमूल छोड़कर आए सुदीप चौधरी ने अपनी पुरानी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि टीएमसी में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वहां की राजनीति सिर्फ एक समुदाय विशेष के तुष्टीकरण तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल की अस्मिता और अस्तित्व को बचाने के लिए भाजपा में शामिल होना अनिवार्य हो गया था। वहीं, बुद्धदेव दत्त ने माकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वामपंथी दल छद्म धर्मनिरपेक्षता का मुखौटा पहनकर काम कर रहे हैं, जिससे तंग आकर वे अब राष्ट्रवाद की धारा से जुड़े हैं। कुल्टी में हुई इस बड़ी जॉइनिंग ने चुनावी सरगर्मी को तेज कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments