मंदिर की दानपेटी और घर में चोरी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान :- पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष थाना अंतर्गत गुइर महाप्रभु मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। गत 3 मार्च की रात मंदिर की दानपेटी चोरी होने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। तफ्तीश के दौरान पता चला कि उसी रात मंदिर के पास स्थित एक घर में भी सेंधमारी हुई थी, जहां से सोने और चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मुख्य आरोपी छटू मंडल को शिनाख्त कर रायना के पालाशान इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसकी निशानदेही पर मंदिर की दानपेटी से चोरी की गई नकदी और घर से गायब हुए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी दबोचा है। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments