रानीगंज: रानीगंज मारवाड़ी समाज की महिलाओं के लिए मंगलवार बहुत ही गर्वान्वित दिन रहा। क्योंकि 28 वर्षो बाद पहली बार रानीगंज प्राचीन शहर से पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राज्य अध्यक्ष रश्मी सतनालिका, राज्य सचिव रीना खेतान एवं राज्य कोषाध्यक्ष बबिता केजरीवाल। इसके पूर्व बर्दवान, कोलकाता और महानगर के आसपास के क्षेत्रों से ही राज्य अध्यक्ष एवं राज्य सचिव चुना जाता था। किन्तु यह पहला मौका जब राज्य अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष रानीगंज शाखा से चुनी गयी। इस दिन रानीगंज शहर के सीआर रोड स्थित श्री श्री सीताराम जी भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव बबिता बगाड़िया मुख्य रुप से उपस्थित थी। बबिता बगाड़िया ने पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राज्य अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी 36 सदस्यों को शपथ दिलायी। इस शपथ ग्रहण समारोह में कोलकाता, पुरुलिया, झालदा, आसनसोल, दुर्गापुर, जामुड़िया समेत समुचे राज्य से लगभग 40 शाखाओं से 200 प्रतिनिधि उपस्थित थी। सभी प्रांतो से आयी अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन की तरफ से उत्तरीय, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मानीय अतिथि के रुप में रानीगंज मारवाड़ी समाज प्रतिष्ठित व्यक्ति आर.पी.खेतान, पवन केजरीवाल एवं रविन्द्र चैधरी उपस्थित थे। इन सभी सम्मानीय व्यक्तित्व का मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से विशेष रुप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पद ग्रहण समारोह में बिमला डोकानिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरोज लोधा, श्वेता टिबड़ेवाल, उमा अग्रवाल एवं मधूलिका सिंघानिया उपस्थित थी। प्रांतीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने के पश्चात रुबरु होते हुए रश्मी सतनालिका ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे सामने समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए कई चुनौतियां सामने है। जिसका सामना हम सब मिलकर करेंगे। मुख्य रुप से हम दो विषयों पर काम करेंगे। पहला संस्कार ही धरोहर है और दूसरा खर्च कम, काम में है दम। इन दो विषयों को सामने रखकर अंग दान, नेत्र दान, पर्यावरण रक्षा, नारी सशक्तिकरण पर विशेष रुप से काम किया जाएगा। हमारे दो साल के कार्यकाल में हमारी संस्कृति से जुड़े सभी धरोहरों को महत्वता देते हुए इस पर काम किया जाएगा। वहीं पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राज्य सचिव रीना खेतान ने कहा कि राज्य भर में हमारे 1840 सदस्य है और हमारे लिए वर्ष 2026-28 का कार्यकाल बहुत चुनौतियों से भरा रहेगा। क्योंकि पहली बार रानीगंज शाखा से अध्यक्ष, सचिव चुनी गयी है। क्योंकि वर्ष 1998 से कुल 12 अध्यक्ष हुयी है किन्तु कोई भी कोलकाता और बर्दवान छोड़कर नहीं हुआ है। इसलिए भी हमारे लिए यह एक सुनहरा अवसर है मारवाड़ी समाज के लिए, मारवाड़ी के महिलाओं के लिए बेहतर करने का। जब हम दोनो वर्ष 2016-18 के कार्यकाल में अध्यक्ष और सचिव रहे, तब हमारे कार्यो से राज्य भर के 40 शाखाओं से सभी अध्यक्ष, सचिव संतुष्ठ हुयी। उन्होने ही सर्वसम्मती से हमे 2026-28 के लिए राज्य अध्यक्ष एवं सचिव चुना। रीना खेतान ने कहा कि हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शुरु से ही बाहर भेज देते है। जिसके कारण हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर से बच्चे अंजान रह जाते है। इसके लिए कसूरवार भी हम है। क्योंकि छोटे शहरों में बेहतर शिक्षा की सुविधा नहीं होने के कारण हम अपने बच्चों को बाहर भेज देते है और वे हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर से अंजान रह जाते है। अपने दो वर्षो के कार्यकाल में कोशिश रहेगी कि हम इस कमी को पूरा करे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव बबिता बगाड़िया ने कहा कि हमारी नई टीम में अत्याधिक उर्जा और आत्मविश्वास से पूर्ण है। हमे पूरा भरोसा है कि यह टीम अच्छी सेवा करेगी। हमारी संस्कृति और धरोहर को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान करेगी। खासकर मैं इस सुंदर से शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए सभी का तहे दिल से धन्यवाद देना चाहूंगी। यह कार्यक्रम ही बता रही है कि हमारी सदस्यों में कितना उर्जा है। मगर अफसोस इस बात का होता है कि हम राष्ट्रीय स्तर पर अपने संस्था की पहचान नहीं बना पा रहे है। इस कमी को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। हमारे उद्देश्यों को प्रांत के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सोनल चैधरी ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि रानीगंज से राज्य अध्यक्ष, राज्य सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुनी गयी और बड़े भव्य समारोह के बीच इनका पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस पद ग्रहण समारोह में रानीगंज शहर में राज्य भर के 40 प्रांतों से आयी महिलाओं को हम विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापन करते है।






0 Comments