चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 5 DIG और 11 जिलों के DM का तबादला

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक ढांचे में भारी फेरबदल किया है। आयोग ने बुधवार को एक कड़ा निर्देश जारी करते हुए राज्य के पांच रेंजों के डीआईजी (DIG) और 11 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। नए आदेश के अनुसार, रायगंज रेंज के डीआईजी के रूप में अमित कुमार भरत, मुर्शिदाबाद में अजीत सिंह यादव, जलपाईगुड़ी में अंजली सिंह और बर्धमान रेंज में श्रीहरि पांडे को नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के साथ-साथ आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ी कार्रवाई की है। कूचबिहार, मालदा, नदिया और उत्तर व दक्षिण 24 परगना सहित 11 जिलों के जिलाधिकारियों को हटाकर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें जितेन यादव को कूचबिहार, संदीप घोष को जलपाईगुड़ी और श्वेता अग्रवाल को पूर्व बर्धमान का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आयोग ने सभी नए नियुक्त अधिकारियों को गुरुवार सुबह तक कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है ताकि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments