7 सूत्री मांगो को लेकर रानीगंज के बल्लभपुर पुलिस फांड़ी का घेराव

 

रानीगंज:  सोमवार की शाम CPI(M) रानीगंज एरिया कमेटी के नेतृत्व में रानीगंज थानांतर्गत बल्लभपुर पुलिस फांड़ी का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीएम नेता सुप्रियों राय ने किया। इस मौके पर सीपीएम नेता हेमंत प्रभाकर, मलय घटक, शाश्वती मित्र समेत काफी संख्या में सीपीएम के कर्मी एवं समर्थक उपस्थित थे। विधानसभा चुनाव से पूर्व बल्लभपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने खासकर बालू की अवैध उत्खन्न एवं तस्करी पर पाबंदी, इलाके में भयमुक्त वातावरण करने करना समेत 7 सूत्री मांगो को लेकर सीपीएम के कर्मी एवं समर्थकों ने पहले बल्लभपुर क्षेत्र में जुलूस निकाला। इसके पश्चात बल्लभपुर पुलिस फांड़ी में पहुंचे। सीपीएम नेता सुप्रियों राय ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस निष्पक्षता की भूमिका अदा करे, सीपीएम कर्मी एवं समर्थकों को बेवजह झूठे मामले में न फंसाएं। सीपीएम कर्मियों को झूठे मामले देने का डर दिखाकर दबाया नहीं जा सकता। 

शासक दल की मद्द से दामोदर नदी में बालू की लूट हो रही है और प्रलोभन देकर इलाके के बेरोजगार युवकों को अनैतिक कार्य में लिप्त किया जा रहा है। जिस कारण इलाके में जल संकट की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह सब जानकर भी पुलिस मुकदर्शक की भूमिका अदा कर रही है। इसदिन सीपीएम का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभारी से मुलाकात कर 7 सूत्री मांगो का ज्ञापन भी सौंपा।


Post a Comment

0 Comments