कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा से सुर्खियों में आए हुमांयू कबीर को तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निकाला और हुमायूं कबीर ने जनता उन्नयन पार्टी की स्थापना कर दी। जनता उन्नयन पार्टी के सुप्रीमो विधायक हुमायूं कबीर ने उम्मीदवारों की घोषणा की। हुमांयू कबीर ने जनता उन्नयन पार्टी की पहली सूची में 153 उम्मीदवारों की घोषणा की। उम्मीदवार की पहली तालिका में नंदीग्राम विधानसभा केन्द्र से शुभेन्दु अधिकारी के विरुद्ध सहीदूल हक और भवानीपुर विधानसभा केन्द्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेन्दु अधिकारी के खिलाफ पुनम बेगम को उम्मीदवार बनाया है। हम अगर नजर डाले पश्चिम बर्दवान जिले की तो, पश्चिम बर्दवान जिले के 9 विधानसभा केन्द्र में 7 उम्मीदवार केन्द्र में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। आसनसोल उत्तर विधानसभा केन्द्र से मोहम्मद शमीम अंसारी, आसनसोल दक्षिण विधानसभा केन्द्र से ईमरान खान, रानीगंज विधानसभा केन्द्र से राहुल घोष, जामुड़िया विधानसभा केन्द्र से काजी हसीकुल हक, बाराबनी विधानसभा केन्द्र से ए.दास, दुर्गापुर पूर्व विधानसभा केन्द्र से रुबिया बेगम, दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केन्द्र से गुलनाज खनाम को प्रत्याशी बनाया गया। उम्मीदवारों की पहली तालिका में हुमांयू कबीर ने पाण्डेश्वर और कुल्टी विधानसभा केन्द्र में उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की।

0 Comments