आसनसोल :- आसनसोल में लोन नहीं चुकाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन बैंक ने सोमवार को एक आटा मिल (Flour Mill) पर कब्जा लिया गया। मामला इंडियन बैंक के अपकार गार्डन्स शाखा से जुड़े एक पुराने ऋण से संबंधित है। बैंक सूत्रों के मुताबिक, गौरांडी स्थित 'आइडियल फूड प्रोडक्ट्स' नामक इस मिल के मालिक स्नेहाशीष सुर ने बैंक से ऋण लिया था, जिसे न चुका पाने के कारण वर्ष 2011 में ही उनका खाता एनपीए (NPA) घोषित कर दिया गया था। बकाया राशि 32 लाख रुपये तक पहुंच जाने के बाद, कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए 16 मार्च अर्थात सोमवार को बैंक ने मिल पर भौतिक कब्जा जमा लिया। यह पूरी कार्रवाई इंडियन बैंक के जोनल हेड अनिर्बान दत्त और डीजीएम नीलेश कुमार के दिशा-निर्देशों पर संपन्न हुई। इस दौरान मौके पर इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार, अपकार गार्डन्स शाखा के मुख्य प्रबंधक बिकास बरनवाल, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी, अधिवक्ता संग्राम सिंह और बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैंक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय तक अवसर देने के बावजूद ऋण की अदायगी न होने के कारण संपत्ति की कुर्की और कब्जे का यह कदम उठाना पड़ा है।

0 Comments