Asansol पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.5 लाख रुपये के साथ 3 गिरफ्तार

आसनसोल :- आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरजा मोड़ इलाके में पुलिस और जांच टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान एक टोटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 34 ग्राम ब्राउन शुगर और लगभग 1.5 लाख रुपये (डेढ़ लाख) नकद बरामद किए गए। इस पूरी कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी सटीक जानकारी पर इस गिरोह को रंगे हाथों दबोचा गया।


गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आसनसोल के रेलपार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये लोग टोटो के माध्यम से जा रहे थे, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया। टोटो चालक ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह रेलपार आलम नगर निवासी एमडी नवाब को छोड़ने जा रहा था, जिसने बीमारी का बहाना बनाकर उसे आलम नगर चलने को कहा था। हालांकि, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी मिलने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह ब्राउन शुगर कहाँ से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कहाँ-कहाँ फैला हुआ है।



Post a Comment

0 Comments