BJP के 'स्टैम्प' वाले चुनाव आयोग के पत्र पर गरमाई राजनीति, CM ममता बनर्जी ने साधा निशाना

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के एक कथित पत्र को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को उत्तर बंगाल के चुनावी दौरे पर रवाना होने से पहले दमदम हवाई अड्डे पर उन्होंने एक पत्र दिखाते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग के आधिकारिक पत्राचार पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का स्टैम्प लगा हुआ है। ममता बनर्जी ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि बिल्ली अब थैले से बाहर आ चुकी है। यह स्पष्ट हो गया है कि चुनाव आयोग किसके इशारों पर काम कर रहा है।




मुख्यमंत्री ने आयोग के उस स्पष्टीकरण को भी खारिज कर दिया जिसमें इसे 'लिपिकीय त्रुटि' (Clerical Mistake) बताया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि यह महज गलती है या कोई 'राजनैतिक एजेंडा' ? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों से अपील की कि वे विचारधारा और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आयोग की इस 'एकतरफा' कार्यप्रणाली के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो पर्दे के पीछे से खेल खेलने के बजाय सामने आकर मुकाबला करें।

Post a Comment

0 Comments