रानीगंज :- लायंस इंटरनेशनल (डिस्ट्रिक्ट-322सी3) के तत्वावधान में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा शनिवार देर शाम क्लब के स्थानीय सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह नेतृत्व, विरासत और लायनिज्म की भावना को समर्पित रही। इसके साथ ही, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों (पीडीजी) की दूरदर्शी विरासत को याद करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया, जिनके पदचिह्नों पर चलकर आज लायंस क्लब समाज सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रानीगंज से डॉ पीआर घोष, डॉ एसके बासु, डॉ अब्दुल क्यूम, आसनसोल से जयंती मलिक, पूर्व बर्दवान से अब्दुल मलिक और पानागढ़ से प्रदीप चटर्जी समेत 15 से ज्यादा पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डीजी) शेख मोहिउद्दीन रहे।
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित डीजी वाणी चटर्जी, वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (द्वितीय) रवि शंकर सुरेका व उनकी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष आलोक बाजोरिया, सचिव वाणी खेतान, कार्यक्रम के चेयरपर्सन संदीप केडिया और कॉर्डिनेटर सुशील कुमार गनेरीवाल समेत अन्य कई अतिथि उपस्थित रहे।
चेयरपर्सन संदीप केडिया ने बताया कि इस आयोजन में केवल रानीगंज ही नहीं, बल्कि अंडाल, जामुड़िया, मेजिया और आसनसोल के विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उन्होंने क्लब की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऑफ रानीगंज वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षा, नृत्य प्रशिक्षण, अस्पताल और स्कूल जैसे कई महत्वपूर्ण स्थायी प्रोजेक्ट संचालित कर रहा है। क्लब का उद्देश्य हर महीने कुछ नया और रचनात्मक करके समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों ने सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ एकजुटता का परिचय दिया। साथ ही सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



0 Comments