कुल्टी :- कुल्टी विधानसभा अंतर्गत नियामतपुर में आदिवासी समुदाय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हाल ही में उत्तर बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति की उपस्थिति के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुपस्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा देश की प्रथम नागरिक और आदिवासी समाज का गौरव मानी जाने वाली राष्ट्रपति का अनादर किया गया है।
विरोध स्वरूप नियामतपुर के सालकालानी इलाके में जीटी रोड को जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लिए हुए थे। इस प्रदर्शन से पहले समुदाय के लोगों ने सिधू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकजुटता का संदेश दिया। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन नियामतपुर फाड़ी पुलिस के अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब दस मिनट में ही अवरोध हटा लिया गया। आदिवासी नेतृत्व का कहना है कि वे राष्ट्रपति के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।




0 Comments