जामुड़िया में कार शोरूम में लगी भीषण आग


जामुड़िया :- जामुड़िया थाना क्षेत्र के चांदा इलाके में स्थित एक कार शोरूम में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और शोरूम के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि एयर कंडीशनर (AC) के पास हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी।



घटना की खबर मिलते ही रानीगंज दमकल केंद्र को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और शोरूम को कोई बड़ा वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, आग की चपेट में आने से शोरूम का कुछ हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस और दमकल विभाग घटना के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments