कोलकाता :- ईरान के साथ इजरायल व अमेरिका के युद्ध के चलते देशव्यापी ईंधन और एलपीजी गैस संकट का असर अब पश्चिम बंगाल के कोने-कोने में दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में रसोई गैस की कमी के कारण चूल्हे बुझने की नौबत आ गई है, वहीं परिवहन क्षेत्र में ऑटो का किराया बढ़ने से आम जनता बेहाल है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कृत्रिम संकट पैदा करने वाले जमाखोरों पर कड़ी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि कोई इस आपदा में निजी स्वार्थ के लिए गैस का भंडारण करता पाया गया, तो सरकार उसे तत्काल जब्त कर लेगी।


0 Comments