CM ममता बनर्जी ने मंच से हरेराम सिंह के बेटे प्रेमपाल सिंह को दी चेतावनी, बोलीं— 'बेटे को सतर्क करें

अंडाल (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को रानीगंज के खांदरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा की। रानीगंज से टीएमसी उम्मीदवार कालो बरन मंडल के समर्थन में आयोजित इस सभा में CM ममता बनर्जी मंच से ही जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरेराम सिंह के बेटे प्रेमपाल सिंह को सार्वजनिक रूप से सतर्क रहने की चेतावनी दे डाली। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री बारी-बारी से सभी क्षेत्रीय प्रत्याशियों का परिचय जनता से करा रही थीं और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रही थीं। इसी क्रम में जब उन्होंने जामुड़िया प्रत्याशी हरेराम सिंह का हाथ उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया, तो साथ ही उन्होंने एक विशेष व्यक्तिगत सलाह भी दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरेराम सिंह से मुखातिब होते हुए कहा कि वे अपने बेटे प्रेमपाल सिंह को अभी से सतर्क कर दें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके बेटे 'ऑनलाइन गाड़ी' का इस्तेमाल न करें। मुख्यमंत्री की इस सार्वजनिक टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

Post a Comment

0 Comments