रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ CM ममता बनर्जी के धरना मंच पर बर्तन लेकर अनोखा विरोध


कोलकाता :- केंद्र सरकार के खिलाफ धर्मतला में जारी ममता बनर्जी के धरने के तीसरे दिन तृणमूल कांग्रेस ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार, रविवार को धरना मंच का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. शशि पांजा, वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती सहित पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता काले रंग की साड़ियों में विरोध जताने पहुंचीं। महिला नेत्रियों ने मंच पर खाली थालियां और कड़ाही बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 


तृणमूल का आरोप है कि रसोई गैस की बेतहाशा कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ममता बनर्जी ने पहले ही कार्यकर्ताओं को काले कपड़े पहनकर और बर्तन लेकर सड़क पर उतरने का निर्देश दिया था। पार्टी का कहना है कि एक तरफ बकाया फंड (SIR) को लेकर राज्य के साथ भेदभाव हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कमरतोड़ महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। यह विरोध प्रदर्शन पूरे राज्य में तृणमूल की महिला ईकाई द्वारा बड़े स्तर पर आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments