पेयजल संकट पर घिरी DMC, TMC प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार के बयान से मचा हड़कंप

दुर्गापुर :- दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर राजनीति गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार ने अपनी ही पार्टी के नियंत्रण वाली दुर्गापुर नगर निगम (DMC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया है। तपोवन सिटी इलाके में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि जब नगर निगम अपने स्वयं के क्षेत्रों में ही ठीक से पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है, तो वह पंचायत क्षेत्रों की जिम्मेदारी कैसे उठा पाएगा। उनके इस बयान के बाद विपक्ष को हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है। 




दुर्गापुर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल निकायों के अवैध भराव के कारण आज जनता बूंद-बूंद को तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार फंड दे रही है, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण बुनियादी सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। वहीं, स्थिति को संभालते हुए दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए निगम विशेष पहल कर रहा है और जहां भी छोटी-मोटी दिक्कतें हैं, उन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। फिलहाल, चुनाव से पहले पानी की किल्लत क्षेत्र में एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गई है।

Post a Comment

0 Comments