Durgapur Paschim के TMC प्रत्याशी कवि दत्त ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की


दुर्गापुर :- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी कवि दत्त ने अपना जनसंपर्क और चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित एक होटल में पार्टी की महिला नेत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, महिलाओं की भागीदारी और घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुँचने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के समापन के बाद रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख कवि दत्त भावुक नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नमैं जनता से मिल रहे अपार प्यार और समर्थन से अभिभूत हूँ। लोगों का यही विश्वास मुझे समाज सेवा के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने दोहराया कि दुर्गापुर पश्चिम का सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम के जरिए तृणमूल ने अपनी संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments