जामुड़िया :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे प्रचार अभियान के बीच जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बैरागी बागान इलाके में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह को लेकर महिलाओं में थोड़ी नाराजगी देखी गई। अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क के लिए निकले हरेराम सिंह जब इस इलाके में पहुंचे, तो वहां की ग्रामीण महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर उनसे सीधे संवाद करना चाहती थीं। महिलाओं ने प्रत्याशी के रुकने और उनकी बात सुनने का इंतजार कर रही थी। लेकिन हरेराम सिंह बिना रुके जनसंपर्क करते हुए आगे निकल गए।
नाराज महिलाओं को शांत करने और स्थिति को संभालने के लिए आसनसोल नगर निगम के एमआईसी सुब्रत अधिकारी को आगे आना पड़ा। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी तमाम समस्याओं और बातों को वे प्रत्याशी हरेराम सिंह तक जरूर पहुंचाएंगे। इसके बाद उन्होंने लोगों से पिछले चुनाव की तरह इस बार भी तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।



0 Comments