Kulti में BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ का शंखनाद


कुल्टी :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार से भाई राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की भी शुरुआत हो गई इसी कड़ी में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चीन कुड़ी में भाजपा के तरफ से परिवर्तन यात्रा के अवसर पर सभा आयोजित की गई इस सभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, विष्णुपुर के सांसद सौमित्र खां विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी कृष्णेन्दु मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रविवार को प्रदेश भाजपा ने आधिकारिक पोस्टर जारी कर घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी जनसभा के साथ भाजपा की राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन होगा। यह अभियान रविवार से शुरू हो रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र के कई दिग्गज नेता अलग-अलग क्षेत्रों में कमान संभाल रहे है।

Post a Comment

0 Comments