Kulti में SIR के खिलाफ TMYC की बाइक रैली

कुल्टी :- कुल्टी टाउन वन युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार को विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य बाइक रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया गया। तृणमूल युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल घोषाल के नेतृत्व में आयोजित यह रैली डिसरगढ़ ईसीएल मैदान से शुरू हुई। रैली डिसरगढ़ झाल बागान, कुल्टी और बराकर के मुख्य मार्गों से होते हुए नियामतपुर में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। 


रैली को संबोधित करते हुए राहुल घोषाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर (SIR) के नाम पर बंगाल के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसके खिलाफ तृणमूल सड़क पर उतरी है। स्थानीय राजनीति पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुल्टी के भाजपा विधायक पिछले पांच वर्षों तक क्षेत्र से नदारद रहे, लेकिन अब चुनाव नजदीक आते ही वे जनता को झूठे वादों से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। तृणमूल का दावा है कि जनता इस बार भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी।

Post a Comment

0 Comments