Kulti में अनियंत्रित होकर कोयला लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त


कुल्टी :- कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर से कल्याणेश्वरी जाने वाले व्यस्त मार्ग पर कोयले से लदा एक भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ड्रेन में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक सीधे ड्रेन के अंदर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलेक्ट्रिक पोल बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पास से गुजरने वाली जल निकासी नाली (ड्रेनेज) भी टूट गई। हादसे के वक्त हुए जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहम गए और तुरंत घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह एक बड़ा चमत्कार ही था कि हादसे के वक्त घर के उस हिस्से में या ट्रक के सामने कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही कुल्टी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल, कुल्टी थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक के मालिक व चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चालक नशे में था या ट्रक में ओवरलोडिंग की वजह से यह हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments