NH-19 पर बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी भीषण आग, ड्राइवर बाल-बाल बचा


जामुड़िया :- नेशनल हाईवे-19 पर श्रीपुर पुलिस फाड़ी के अंतर्गत बेनाली मोड़ के पास रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बांकुड़ा जिले के मेजिया से आसनसोल की ओर जा रही बिचाली (पुआल) लदी एक पिकअप वैन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार आसमान में छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगते ही ड्राइवर तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments