रानीगंज :- आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल की लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी संघठन रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति का चुनाव एक बार पुनः टलने की ओर बढ़ रहा है यानी वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव टल सकता है। पिछले बार की तरह इस बार भी सर्वसम्मति से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी समिति का गठन होने की संभावना है। दरअसल शनिवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की की नई कार्यकारिणी समिति की 23 सीटों के लिए 25 वैध नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जबकि 2 उम्मीदवारों ने 2-2 नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे। सूत्रों के अनुसार, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए दो अतिरिक्त उम्मीदवारों संजय डालमिया और विष्णु खेतान ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसी स्थिति में चुनाव होने की गुंजाइश बहुत कम नजर आ रही है। ऐसी चर्चा है कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन होने की स्थिति में अध्यक्ष पद की रेस में जुगल किशोर गुप्ता और सचिव पद के लिए शरद कनोड़िया का नाम आगे चल रहा है। जबकि प्रदीप बाजोरिया को चीफ कॉर्डिनेटर का पद दिया जा सकता है। इन्ही सब नामो की ज्यादा चर्चा में है। रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी समिति के गठन पर अब सबकी नजरें टिकी हुई है। जानकारी के अनुसार, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए 19 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। 20 फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई थी। जबकि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हुई थी जो 7 मार्च तक चली। 9 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 11 मार्च निर्धारित की गई है। जबकि 12 मार्च को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए राजीव कुमार जैन को इलेक्शन कमिश्नर एवं रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसबार भी रानीगंज चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारिणी समिति के चुनाव में दलगत रूप से कोई सामने नहीं आया, इसलिए इसबार भी चुनाव टालने की ओर बढ़ रही है, क्यूंकि अतिरिक्त एक-दो उम्मीदवार के लिए चुनाव कराना उचित नहीं समझा गया ।

0 Comments