आसनसोल :- विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता धर्मतल्ला में धरने पर बैठीं है। वहीं दूसरी तरफ शनिवार शाम आसनसोल में एक विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का नेतृत्व राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक ने किया। रैली में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, एमआईसी गुरदास चटर्जी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे शहर की सड़कें तृणमूल के झंडों से पट गईं।
जुलूस के दौरान मंत्री मलय घटक ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर जनता भाजपा को कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने भविष्यवाणी की कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जितनी सीटें मिली थीं, इस बार उसे उसकी आधी सीटें भी नसीब नहीं होंगी। साथ ही, उन्होंने भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए उसे दिशाहीन बताया। तृणमूल नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र सरकार बंगाल के हितों के खिलाफ काम करना बंद नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन सड़कों पर जारी रहेगा।




0 Comments