SIR के मुद्दे पर धरने पर बैठीं CM Mamta Banerjee


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ अपने विरोध के स्वर और तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कोलकाता के हृदय स्थल धर्मतला स्थित मेट्रो चैनल पर एक विशाल मंच बनाकर धरने पर बैठ गईं। उनके इस कदम से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस विरोध प्रदर्शन को और व्यापक बनाने के लिए रात भर धरने पर रह सकती हैं। उनके साथ मंच पर पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद और दिग्गज नेता मौजूद हैं, जबकि मंच के नीचे भारी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध जताया था और पीड़ितों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा चुकी हैं, जहाँ उन्होंने पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखा है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट रुख है कि वे एसआईआर के मुद्दे पर झुकने वाली नहीं हैं और जनता के हितों के लिए अपना आंदोलन जारी रखेंगी।

Post a Comment

0 Comments