Suvendu Adhikari ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन, रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा चरम पर है। सोमवार को राज्य के नेता प्रतिपक्ष (LoP) शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बार शुभेंदु अधिकारी दो विधानसभा क्षेत्रों—नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन से पहले उन्होंने हल्दिया में एक भव्य रोड शो कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।


गौरतलब है कि पिछली बार नंदीग्राम के हाईप्रोफाइल मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित किया था। इस बार उन्होंने एक बार फिर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ताल ठोक कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। वहीं, नंदीग्राम सीट पर उनका मुकाबला TMC प्रत्याशी पवित्र कर से होगा।

नामांकन के बाद शुभेंदु अधिकारी ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि पूरे बंगाल में 'भगवा सुनामी' चल रही है। पीएम मोदी के आशीर्वाद से राज्य में कमल खिलेगा और एक नई सरकार सत्ता में आएगी, जो भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और विकास के लिए समर्पित होगी।" केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी उनकी जीत का भरोसा जताया। अब सबकी नजरें भवानीपुर और नंदीग्राम के इन हाई-प्रोफाइल मुकाबलों पर टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments