T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर सड़कों पर उतरकर प्रशंसकों ने मनाया जश्न


आसनसोल :- रविवार की रात आसनसोल की सड़कें 'भारत माता की जय' और 'चक दे इंडिया' के नारों से गूंज उठीं। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनते ही क्रिकेट प्रशंसक खुशी से झूम उठे। जीत की खबर मिलते ही हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे शहर का माहौल उत्सवमय हो गया। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जमकर जश्न मनाया। शहर के मुख्य चौराहों पर भारी आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान रोशनी से नहा गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाइयां बांटकर जीत की बधाई दी। प्रशंसकों का कहना था कि टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है और लंबे समय बाद मिला यह विश्व खिताब बेहद खास है। देर रात तक शहर के विभिन्न हिस्सों में विजय जुलूस जैसा नजारा बना रहा।

Post a Comment

0 Comments