TMC सुप्रीमो Mamta Banerjee पुराने साथियों को साथ रखकर 74 विधायकों को नहीं दिया टिकट,47 मुस्लिम उम्मीदवार

कोलकाता :- वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने व्यापक फेरबदल किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 23 और 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा केन्द्र में होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एवं राज्य अध्यक्ष सुब्रत बक्शी की उपस्थिति में मंगलवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।  तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी इस चुनाव में अपने कुछ एक पुराने साथियों को साथ रखते हुए उन्हें पुनः एक बार पार्टी का टिकट दिया है। जबकि 74 विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया। 47 मुस्लिम उम्मीदवारो बनाया है। भले ही ममता बनर्जी ने यह आश्वासन दिया कि जिन्हें टिकट नहीं मिला है उन्हें अन्य दायित्व देकर इसकी पूर्ति की जाएगी। परंतु फिर भी टिकट नही मिलने पर जगह जगह असंतोष के भाव देखे गए और  विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसबार तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर ही चुनाव लड़ रहे है, जबकि ती सीटे दर्जिलिंग, कार्षियांग एवं कालिंपोंग अपने सहयोगी दल अनित थापा की BGPM को दिया है। इसबार 15 विधायकों का केन्द्र बदलकर दूसरे जगह उम्मीदवार बनाए गए है। इस बार तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी तालिका में 177 उम्मीदवार ऐसे है, जिनकी उम्र 60 से कम है। 85 शेड्यूल ट्राइब से उम्मीदवार बनाए गए है। जबकि अपने 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। कोलकाता महानगर की तीन सीटों में नए चेहरे को मौका दिया गया है। शिक्षक नियुक्ति घोटाले में अभियुक्त पार्थ चटर्जी समेत कई लोगों को पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया।

Post a Comment

0 Comments