पांडवेश्वर :- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी पारा चढ़ने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार की सुबह जेमुआ के शहरी अंचल में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने एक जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। भीषण गर्मी और तपती धूप की परवाह किए बिना नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने इलाके की गलियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखा गया।
प्रचार का यह अंदाज पारंपरिक पथसभाओं से हटकर काफी व्यक्तिगत रहा। उम्मीदवार सीधे लोगों के ड्राइंग रूम और फ्लैटों के बरामदों तक पहुंचे, जहां गृहिणियों ने बालकनी से हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया और बुजुर्गों ने जीत का आशीर्वाद दिया। जेमुआ के शहरी क्षेत्रों में उमड़ी यह भीड़ और लोगों का स्वतःस्फूर्त समर्थन तृणमूल कांग्रेस के लिए काफी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि विपक्षी दल भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं, लेकिन रविवार के इस 'जन-उत्सव' जैसे माहौल ने साबित कर दिया कि पांडवेश्वर के इस शहरी बेल्ट में तृणमूल की पकड़ काफी मजबूत है।



0 Comments