10 April को Amit Shah जारी करेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनावी Manifesto

 कोलकाता: BJP नेतृत्व से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP भी जारी करने जा रही है अपना चुनावी मेनोफेस्टो। 10 April को यह चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। 9 अप्रैल यानी गुरुवार को आसनसोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा है। केवल आसनसोल में ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के हल्दिया और सिउड़ी हिस्सों में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और इसके दूसरे दिन यानी 10 अप्रैल शुक्रवार को बीजेपी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए विशेषकर अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस कर मेनिफेस्टो जारी करेंगे। सभी की नजर बीजेपी की चुनावी मेनोफेस्टो में रहेगी। क्योंकि राज्य की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पहले ही अपना मेनोफेस्टो जारी कर चुकी है और अब देखना है कि इसके तोड़ में बीजेपी क्या चुनावी घोषणा लेकर सामने आ रही है। राज्य की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी, बेरोजगार भत्ता एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए दिए गए प्रस्ताव की तूलना में अपने मेनोफेस्टो में क्या नया लेकर आ रही है।

Post a Comment

0 Comments