हुमायूं कबीर को बड़ा झटका, आम जनता विकास पार्टी के 300 कार्यकर्ता TMC में शामिल


पूर्व बर्दवान :- विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भरतपुत के निर्वतमान विधायक हुमायूं कबीर की पार्टी 'आम जनता विकास पार्टी' को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को पूर्वस्थली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा के दौरान पार्टी के पूर्व बर्द्धमान जिला अध्यक्ष पंकज गांगुली के नेतृत्व में करीब 300 कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। मंच पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ चटर्जी और निवर्तमान मंत्री स्वपन देबनाथ ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि तृणमूल से निष्कासित होने के बाद हुमायूं कबीर ने राज्य की 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और वे लगातार ममता सरकार को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भर रहे थे। हालांकि, चुनाव से ऐन पहले पार्टी के जिला अध्यक्ष और भारी संख्या में समर्थकों का साथ छोड़ना यह संकेत देता है कि कबीर की सियासी जमीन खिसक रही है। वर्तमान में वे केवल एआईएमआईएम (MIM) के साथ गठबंधन कर मैदान में हैं, लेकिन इस बड़ी टूट ने उनकी पार्टी की भविष्य की रणनीति और तैयारियों पर गंभीर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

Post a Comment

0 Comments